आईएएस अधिकारी की सादगी, निदेशक सुशील सारवान ने खुद गाड़ी चलाकर सेवानिवृत्त चालक को घर पहुंचाया

आईएएस अधिकारी की सादगी, निदेशक सुशील सारवान ने खुद गाड़ी चलाकर सेवानिवृत्त चालक को घर पहुंचाया

चंडीगढ़। हरियाणा विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक सुशील सारवान, आईएएस ने सादगी और मानवीय संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने HRDF बोर्ड में कार्यरत चालक यब्बू प्रसाद पांडे को उनकी सेवानिवृत्ति के दिन स्वयं गाड़ी चलाकर उनके घर तक पहुंचाया और उन्हें भावी जीवन की शुभकामनाएं दीं। यब्बू प्रसाद पांडे 33 वर्ष 6 माह की समर्पित सेवाएं देने के बाद 31 अक्टूबर 2026 को सेवानिवृत्त हुए हैं।अपने विदाई संदेश में पांडे ने 1993 से शुरू हुए अपने सेवाकाल को याद करते हुए आर.के. तेजा, उर्वशी गुलाटी, अनुराग रस्तोगी और सुधीर राजपाल सहित कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनका यह सफर बेहद संतोषजनक रहा और सहकर्मियों के साथ बने रिश्ते कभी सेवानिवृत्त नहीं होंगे। निदेशक सुशील सारवान की इस आत्मीय पहल से प्रशासनिक व्यवस्था में मानवीय मूल्यों और कर्मचारियों के प्रति सम्मान की एक बेहतरीन मिसाल कायम हुई है, जिसकी चारों तरफ सराहना हो रही है। विभाग ने उनके स्वस्थ और मंगलमय जीवन की कामना की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *