आईडीएफसी फर्स्ट बैंक मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, तीन को चार दिन का पुलिस रिमांड

चंडीगढ़। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से जुड़े कथित घोटाले की जांच में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी ने 14 मार्च को इस मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। इससे पहले इसी मामले में सावन ज्वेलर्स के मालिक राजन कटोदिया को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रणधीर सिंह, कंट्रोलर फाइनेंस एंड अकाउंट्स, हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद तथा राजेश सांगवान, कंट्रोलर फाइनेंस एंड अकाउंट्स, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड  के रूप में हुई है। जांच के दौरान दोनों की मुख्य आरोपियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी को अंजाम देने में भूमिका सामने आई है। गिरफ्तारी के बाद राजन कटोदिया सहित चार आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने तीन आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, ताकि उनसे पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

वहीं, इस मामले में गिरफ्तार आरोपी अंकुर शर्मा को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसवी एंड एसीबी की टीम मामले की गहन जांच कर रही है और घोटाले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *