सर्वर ठप, नागरिक अस्पताल में मरीजों को हुई भारी परेशानी

पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में वीरवार सुबह करीब 11:20 बजे सर्वर की बैटरी की तार चोरी होने से तकनीकी खराबी आ गई, जिससे अस्पताल का सर्वर बंद हो गया। इसके कारण ओपीडी और इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के कार्ड नहीं बन पाए। हालात ऐसे बने कि मरीजों की लंबी कतारें लग गईं और उन्हें इंतजार करना पड़ा।स्थिति को संभालने के लिए अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को नई बिल्डिंग में भेजा, जहां सर्वर चालू होने के कारण वहीं से कार्ड बनाए गए।

इस दौरान मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने तकनीकी टीम को बुलाकर खराबी दूर करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं, ताकि व्यवस्था जल्द से जल्द सामान्य हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *